Haridwar news: सीबीआई का डीसीपी बताकर की सगाई, शादी से दो दिन पहले निकला राजमिस्त्री
आरोपी ने खुद को बतौर सीबीआई डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। भाई को शक हुआ तो पुलिस को कंप्लेन की। जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई।

उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो खुद को सीबीआई का ऑफिसर बताकर रौब झाड़ता और फर्जीवाड़ा करने में जुटा था। पुलिस के पास जब एक व्यक्ति ने कंप्लेन कराई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने बहादराबाद निवासी एक युवती से सगाई की थी। जिस पर युवती के भाई को शक हुआ तो शादी से दो दिन पहले पूरा मामला खुल गया। आरोपी पेशे से राजमिस्त्री निकला है।
सीबीआई डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर सगाई की थी
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने सीबीआई ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी सीबीआई डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए। आरोपी ने खुद को बतौर सीबीआई डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications