Haridwar Panchayat elections: भाजपा का ऐतिहासिक जीत का दावा, जीत को बताया धामी सरकार के काम पर जनता की मुहर

हरिद्वार पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा का शानदार प्रदर्शन

देहरादून, 30 सितंबर। हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे भाजपा खेमा गदगद है। अब तक इतिहास में भाजपा हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में 4 से ज्यादा सीटों पर कभी जीत नहीं पाई है। जबकि इस बार दावा है कि पार्टी अब तक 14 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। अभी भाजपा को और सीटों पर पार्टी के कब्जे की उम्मीद बनी हुई है। इस परिणाम से एक बार फिर सीएम धामी के कामकाज पर मुहर लगी है।

Recommended Video

      हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन
      Haridwar Panchayat elections BJP performance pushkar dhami government historic victory

      2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी जीत

      पंचायत चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत 2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है। जनता ने सीएम पुष्कर धामी के काम और उनकी नीतियों पर भी मुहर लगा दी है। वहीं पार्टी ने इस जीत का किसी तरह से जश्न न मनाने का ऐलान किया है। भट्ट ने इस संबंध में जिलाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पार्टी सभी मंडल स्तर पर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

      44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे ,14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे

      देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए हैं, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार के इतिहास में पहली बार है कि पंचायतों में इनती बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनकर आए हैं। पार्टी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक प्रमुख तक सभी को साथ लेकर चलेगी। निशंक ने कहा कि अब पार्टी जिला पंचायत का बोर्ड भी बनाएगी। देर नौ सीटों के साथ बसपा दूसरे नंबर पर बताई जा रही है। जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज कर ली है।

      26 सितंबर को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 28 सितंबर को वोटों की गिनती शुरू

      26 सितंबर को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए 85.20 फीसदी मतदान हुआ था। 28 सितंबर को वोटों की गिनती शुरू हुई थी। हरिद्वार पंचायत चुनाव में मिली जीत को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बदले के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 11 में से तीन सीटों पर सिमट गई थी। जिसका असर मंत्रिमंडल से लेकर सरकार और संगठन पर इसका असर साफ देखा गया था। हाईकमान भी इसको लेकर काफी चिंतित नजर आ रही थी। अब हरिद्वार में मिली शानदार जीत का हरिद्वार की जनता को इनाम के रूप में सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने की बातें उठ रही हैं। धामी मंत्रिमंडल में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व नहीं है। मतगणना अभी भी जारी है। पंचायत चुनावों में हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी विधायक अनुपमा रावत के क्षेत्र से कांग्रेस को बेहतर परिणाम न मिलने से कांग्रेस खेमा मायूस है। पूर्व सीएम हरीश रावत की भी इस चुनाव से प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी। लेकिन रिजल्ट बेहतर न आने से कांग्रेस के अंदर एक बार फिर इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+