Haridwar Panchayat elections: पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सभी ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा का डंका

हरिद्वार पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा की रिकॉर्ड जीत

हरिद्वार पंचायत चुनाव में पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भाजपा नया रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। जिला पंचायत में पहली बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और सभी 6 ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों पर केवल भाजपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है। ब्लॉक प्रमुख के छह पदों में से पांच पर भाजपा प्रत्याशियों का ही नामांकन हुआ। केवल नारसन ब्लाक ही ऐसा है, जहां भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी ने ताल ठोकी लेकिन मंगलवार को नाम वापस लेकर भाजपा के लिए रास्ता साफ हो गया है।

Haridwar Panchayat Election BJP president vice-president all 6 block chiefs unopposed election

पहली बार किसी एक दल के प्रत्याशी जिला पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध जीतेंगे
हरिद्वार जिला पंचायत के गठन के बाद पहली बार ऐसा होगा जब किसी एक दल के प्रत्याशी जिला पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध जीतेंगे। छह सीट जीतने वाली बसपा और पांच सीट जीतने वाली कांग्रेस, भाजपा को चुनौती देने के लिए प्रत्याशी तक नहीं खोज पाई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अमित चौहान के सामने कोई भी नामांकन नहीं करा पाया। बहादराबाद से भाजपा की आशा नेगी, लक्सर से हर्ष कुमार, खानपुर से नीतीश कुमार, भगवानपुर से करुणा कर्णवाल, रुड़की से राव लुबना की भी ब्लाक प्रमुख पद पर जीत तय मानी जा रही है। केवल नारसन से ही ब्लाक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी कोमल देवी को निर्दलीय सीमा उर्फ भावना ने चुनौती दी। लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन नाम वापस कर भाजपा के लिए रास्ता साफ हो गया।

हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी 6 ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी 6 ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित होने पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा धांधली के आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि उनकी नीति व नियत में ही गड़बड़ है तभी ईवीएम से मतदान में भी गड़बड़ी नज़र आती है व मतपत्रों से भी। प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार जिला पंचायत व सभी क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुनाव को पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी के विकास कार्यों की जीत बताया । उन्होंने चुनावों में प्रचंड जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार आपके द्वारा चुनी गई जिले व गांवों की सरकार के सहयोग से क्षेत्रीय विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे । इस अवसर पर उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी के विजन, सीएम धामी के काम व स्थानीय सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व पार्टी सभी स्थानीय विधायक समेत पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत को दिया । उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनावों में मिली बम्पर जीत ने भविष्य के निकाय चुनावों व लोकसभा चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत की ऊर्जा देने वाला बताया । उन्होंने इस मौके पर नारसन ब्लॉक से एकमात्र प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव का भी नाम वापिसी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।भट्ट ने कांग्रेस द्वारा लगाए मतदान के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ईवीएम से चुनाव में भी गड़बड़ी नज़र आती है व मतपत्रों से चुनाव में भी गड़बड़ी नज़र आती है। दरअसल गड़बड़ी कांग्रेस सोच में ही है जिसे जनता बखूबी जान चुकी है तभी बार बार उन्हें नकार रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+