Haridwar news: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, शादी से पहले उठी अर्थी, दोनों परिवार में छाया मातम
हरिद्वार जिले के लक्सर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्सर क्षेत्र के आकोढा गांव निवासी आदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की 18 मार्च को शादी होनी थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

हादसे के बाद युवक के घर व लड़की पक्ष के यहां मातम छाया हुआ है। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। युवक की मौत के बाद उसके घर व ससुराल दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। आदेश तीन बहनों से छोटा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात लक्सर बालावाली मार्ग पर खड़ंजा कुतुबपुर गांव के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान अकोढा गांव निवासी आदेश के रूप में हुई।
बताया गया कि युवक रात्रि मे बाइक द्वारा लक्सर से अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में खड़ंजा कुतुबपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications