Haridwar News: दोस्त ने कबूतर को मारा तो उतार दिया मौत के घाट, मां को गाली देने से हुआ विवाद

Haridwar News उत्तराखंड के हरिद्वार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को कबूतर को मारने पर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गांव के ही दोस्त ने पकड़े जाने पर ये भी बताया कि उसकी मां की गाली देने पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Haridwar News: When a friend killed a pigeon killed it, a dispute broke out due to abusing mother.

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट में अकेले रहने वाले रमेश का शव नाले में खून से सना मिला था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले थे। उसके कमरे में भी खून के धब्बे थे। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गांव निवासी अंकित कुछ दिन पहले ही राजस्थान से घर लौटा था और घटना वाले दिन से ही फरार है।

जांच में सामने आया कि रमेश को कबूतर पालने का शौक था और उसकी अंकित से दोस्ती थी। अंकित ने उसके कुछ कबूतरों को मार दिया था। इस पर उसका अंकित से विवाद हो गया था। आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया कि रमेश उसे आए दिन मां की गाली देता था। इसके चलते ही उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद वह उसके शव को गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन पकड़े जाने के डर से वह शव नाले में ही फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि मृतक रमेश और आरोपी अंकित दोनों ही मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे।

​ऐसे में भी पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित नशा भी करता है। आरोपी ने नशे की हालत में ही रमेश की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+