मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकले नाबालिग भाई बहन, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी दोनों ने जान, हर कोई हैरान

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भाई बहन घर से किसी बात से नाराज होकर निकले थे।

haridwar news Minor brother sister left home angry trivial matter committed suicide jumping train

बाद में घटना की सूचना मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की रात करीब 11:05 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर निवासी साकिब और साजिद ने मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय भाई समीर, 14 वर्षीय बहन अलीसवा के रूप में की। पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे।

इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+