Haridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत, कैसे हुआ हादसा? मृतकों की लिस्ट जारी
Haridwar Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दुखद घटना सामने आई है। मनसा देवी मंदिर में रविवार को मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब शहर के मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि, 'हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है।

मृतकों के परिजनों को सहायता राशि, मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर लिखा, 'भगदड़ की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूं।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।'
कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
हरिद्वार भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि, 'हमने तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से पाया कि किसी ने बिजली के तार टूटने की अफवाह फैलाई, जबकि घायलों या मृतकों को देखकर हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। हम जांच करेंगे कि किसने अफवाह फैलाई जिससे भगदड़ मची और कैमरों और अन्य माध्यमों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच बैठाई जाएगी। 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
घटना में मृत और घायलों की जानकारी-
- मृतक 06
- गंभीर घायल 05
- सामान्य घायल 23
मृतकों की जानकारी-
- आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश
- विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
- विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना - विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
- विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड
- वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश
- शान्ती पानी रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।
घायलों की जानकारी
- इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत
- दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
- शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश
- भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं
- अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
- कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी बिहार
- राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार
- अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर बिहार।
- रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।
- विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
- काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
- अराधना कुमारी पुत्री श्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर बिहार।
- विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर बिहार।
- निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
- विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर।
- अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
- संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
- दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
- अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर बिहार।
- मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
उपरोक्त 5 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है। घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications