हरिद्वार के 10 साल के काम और आगे क्या होगी भूमिका,पूर्व साीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने खुलकर कही ये बात
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रचार ने अब तेजी पकड़ ली है। पांचों सीटों पर एक साथ 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने भी अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक इस बार खुद चुनावी मैदान में नहीं हैं। लेकिन वे पार्टी के लिए वोट मांग रहे है। निशंक से लोकसभा चुनाव को लेकर वन इंडिया ने खास बातचीत की।

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व सीएम और केंद्र में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही निशंक ने दो बार हरिद्वार लोकसभा सीट जीती। इस बार पार्टी ने निशंक की जगह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है।
Recommended Video
निशंक का दावा है कि भाजपा पांचों लोकसभा सीटों पर पांच लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत रही है। निशंक का कहना है कि पीएम मोदी की ऋषिकेश में हुई चुनावी रैली के बाद ये अंतर और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जनता में मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। निशंक का कहना है कि मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। खासकर हरिद्वार से। जिस सांस्कृतिक और आध्यात्म की मोदी बात करते हैं। उसमें हरिद्वार काफी अहम है।
हरिद्वार दुनिया की आध्यात्म की राजधानी है। जो कि देश का सम्मान है। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे विरेंद्र रावत चुनाव लड़ रहे हैं। हरीश रावत का चुनाव में क्या असर होगा। इसका जबाव देते हुए निशंक ने कहा कि जब 2014 में हरीश रावत सीएम थे, तब उन्होंने ही हरीश रावत की पत्नी को हरिद्वार से चुनाव हराया।
2019 में हरिद्वार सीट पर निशंक ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता। निशंक ने कहा कि बीते 10 सालों में उन्होंने हरिद्वार में बहुत विकास कार्य किए हैं। जिस वजह से हरिद्वार में हरीश रावत का कुछ असर नहीं दिखने जा रहा है। कांग्रेस की चुनावी गारंटी और दावों को लेकर निशंक ने तंज कसते हुए कहा कि 19 अप्रैल को इस बात का पता चल जाएगा कि किसकी गारंटी पर जनता ने ज्यादा भरोसा किया।
निशंक की चुनाव के बाद प्रदेश की सियासत में क्या भूमिका रहने वाली है। इस सवाल के जबाव में निशंक ने कहा कि मेरी भूमिका पार्टी तय करती है। कहा कि पार्टी को जो आदेश रहता है, उसी भूमिका में रहता हूं और रिजल्ट देता हूं। ऐसे में आगे जो पार्टी तय करेगी।












Click it and Unblock the Notifications