कांवड़ यात्रा के लिए गुड़गांव से हरिद्वार आया था परिवार, गंगा स्नान करते डूबने लगे पांचों, SDRF ने ऐसे बचाया
हरिद्वार के कांवड मेले में बड़ा हादसा होते टल गया। कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान करते गहराई और तेज बहाव में डूबने लगे। इस बीच एसडीआरएफ टीम ने समय रहते पांचों की जान बचा ली। सभी डूबने वाले कांवड़िए गुड़गांव के रहने वाले थे।
कांवड़ मेला शुरू होते ही आए दिन गंगा नदी के तेज बहाव में डूबने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ऐसा ही ताजा मामला कांगड़ा घाट का सामने आया है।

हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर अफरा तफरी मच गई। एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे। जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे। सभी चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।
एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मुस्तैद दी। डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद टीम द्वारा जल्द डूबते हुए कांवड़ियों तक पहुंचे। इस बीच एक टीम तैरकर पहुंच गई और एक एक कर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा राफ्ट की मदद से पांच लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी डूबने वाले कावड़ियों और उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता और पिता द्वारा टीम का धन्यवाद किया।
एसडीआरएफ द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू किए युवक-युवतियां फारुखनगर गुड़गांव के रहने वाले हैं। पूरा परिवार कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आया था। उन्होंने गंगा में स्नान करके वह जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होना था, लेकिन उनके साथ ये घटना घटित हो गई। हालांकि पांचों की जान बच गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा बताया कि अब तक कांवड़ मेला शुरू होने से एसडीआरएफ की टीम द्वारा 30 से ज्यादा को लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही टीम घाटों पर लोगों को एहतियात बरतने को भी अपील कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications