हरिद्वार देहरादून हाईवे पर वाहन भिड़े, गाड़ियों में आग लगने से मचा हाहाकार, एक महिला की दर्दनाक मौत, कई घायल
Haridwar-Dehradun highway accident हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर रविवार रात मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे वाहनों में आग लग गई। घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। सभी यात्री झंडा मेला से लौट रहे थे।
ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में आग लग गई

जिसे दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार में करीब साढ़े 9 बजे रायवाला कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई की होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की ओर उत्तराखण्ड रोडवेज की बस व टैक्टर ट्राली की टक्कर हो गयी है। इससे पीछे से आ रही स्कार्पियो की दुर्घटनाग्रस्त वाहनो मे टक्कर लगने से स्कार्पियो मे आग लग गयी।
जिस कारण कई वाहन आग की चपेट मे आ गए। स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग लगने की संभावना जताई गई। दुर्घटना मे एक महिला कुसुम पत्नी सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद,जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-30 वर्ष की ट्रोले के टायरो के नीचे आने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी है।
कई अन्य व्यक्ति घायल हुए, पुलिस व दमकल कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, व वाहनों में लगी आग को बुझाकर गया, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कर यातायात सुचारु किया गया।
हादसे में घायल लोग अपनी ट्रक्टर ट्राली मे झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे। घायलो को 108 के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय हरमिलाप अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। हादसे की वजह से हाईवे पर कई घंटे जाम लगा रहा। जिससे पुलिस ने खुलावाया।












Click it and Unblock the Notifications