Uttrakhand News: हरीश के तंज पर हरक का पलटवार, अब हरीश रावत के लिए कह दी ये बड़ी बात, पढ़िए पूरा मामला

हनक सिंह वाले बयान पर हरदा और हरक के बीच जुबानी जंग

देहरादून, 9 अक्टूबर। उत्तराखंड में चुनावी साल में हरीश रावत और हरक सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। पहले ढ़ेचा बीज घोटाले को लेकर और अब पीएम मोदी के हनक सिंह वाले शब्द को लेकर दोनों नेताओं में सियासी जंग छिड़ी हुई है। पहले हरीश रावत ने हरक सिंह पर तंज कसा अब हरक सिंह ने हरीश रावत को निशाने पर लिया हैा इतना ही नहीं हरक सिंह ने हरीश रावत के चुनाव हारने और प्रभारी के तौर पर उनके कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

हरीश रावत दो-दो चुनाव हारे, अब तक नहीं समझा

हरीश रावत दो-दो चुनाव हारे, अब तक नहीं समझा

हरीश रावत के पीएम मोदी के दौर पर ट्वीट करने को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत को इतनी जल्दी क्या थी ट्वीट करने की। उन्हें तो बधाई देनी चाहिए थी, देश के प्रधानमंत्री ने उनके छोटे भाई की पीठ थपथपाई है। हरक सिंह ने ​हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि बड़े भाई हरीश रावत पिछले विस चुनाव में दो-दो सीटों से चुनाव क्यों हार गए, उन्हें आज तक समझ नहीं आया। उनकी ऐसी हार का उन्हें आज भी अफसोस होता है। कहा कि हरीश भाई ने केंद्र में इतने सारे मंत्रालय पचा लिए, विभाग पचा लिए, पार्टी खत्म कर दी और क्या कहा जाए। हरीश रावत उनके बड़े भाई हैं। हरक ने आगे कहा कि हरीश रावत असम में कांग्रेस प्रभारी बने तो भाजपा की सरकार बन गई। पंजाब में प्रभारी बने तो वहां उथल-पुथल हो गई। जो आदमी कांग्रेस में रहते हुए भाजपा की सरकार बना सकता है, वह दो-दो जगह से अपने राज्य में चुनाव हार जाए, इसका दुख होता है।

हर मुद्दे पर बेबाक राय रखते हैं हरक

हर मुद्दे पर बेबाक राय रखते हैं हरक

उत्तराखंड की राजनीति में हरक सिंह कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। हरक सिंह कांग्रेस के समय में भी अपने जुबानी जंग के लिए माहिर माने जाते रहे हैं। जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखते हैं। वे सरकार में रहते हुए भी हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने से लेकर त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। हरक सिंह जिस भी दल में रहते हैं, वे किसी भी प्रकरण भी बेबाक बोलते हैं। हाल ही में हरक और त्रिवेंद्र के बीच भी जमकर जुबानी जंग हुई। इसके बाद हरक का उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को लेकर नालायक वाला बयान भी खासा चर्चा में रहा। जिससे कई बार पार्टी संगठन भी हरक के बयानों पर बेकफुट में आ चुकी है।

हरदा ने ​हनक सिंह वाले प्रकरण पर कसा था तंज

हरदा ने ​हनक सिंह वाले प्रकरण पर कसा था तंज

पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश दौरे को निराशाजनक करार देते हुए हरक पर भी निशाना साधा था। हरीश रावत ने कहा था कि केवल शब्दों के जाल, तत्व, ममत्व, सत्व, प्रभुत्व शब्द विन्यास से विकास का कथानक नहीं लिखा जाता है। प्रधानमंत्री डबल इंजन भी अपने साथ नहीं ले गए, न उन्होंने उत्तराखंड की ज्वलंत समस्या व जर्जर होती हुई अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ कहा। बेरोजगारी कैसे दूर हो, उसमें केंद्र क्या मदद करेगा, उस पर भी वह चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि, हां, एक मंत्री को हनक सिंह कहकर, कई मंत्रियों को चक्कर में जरूर डाल गए। हनक शब्द तारीफ है या कुछ और संकेत! हरीश रावत ने पीएम मोदी के हरक सिंह को हनक सिंह कहने पर तंज कसा था। जिसके बाद हरक सिंह और हरीश रावत में एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+