किन्नर से शादी करने के बाद युवक को लेने पहुंचे पिता और भाई, चौराहे पर जमकर हुआ हाईवोल्टेेेज ड्रामा, फिर हुआ ये
उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दावा है कि यहां एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। उसने किन्नर से शादी की, जब घर वालों को पता चला तो वे इसके खिलाफ हो गए। जिसके बाद चौराहे पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा।

चौराहे पर जमकर बवाल हुआ, लेकिन युवक ने एक न मानी और किन्नर के साथ चला गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। हालांकि किसी तरह की शिकायत न होने पर मामला शांत हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के सिंधी चौराहे का बताया जा रहा है। जहां पर बाप बेटे में जबरदस्त बहस हो गई। बेटे ने किन्नर से शादी की। जिसके बाद परिजन उसे लेने आए। लेकिन उसने परिजनों की एक न मानी। बाद में चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, लोगों ने पूछा तो युवक ने बताया कि उसने किन्नर से शादी की है।
अब वह उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहता है मगर पिता नहीं चाहते कि वह किन्नर के संग रहे। पिता उसे घर ले जा रहे हैं। लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। पिता ने बेटे को अपने साथ ले जाना चाहा तो बेटे ने मना कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।
हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गयाए जबकि पिता व भाई घर लौट आए। युवक को समझाने उसके पिता और दो भाई भी आए थे, लेकिन युवक ने एक न सुनी और अपने पत्नी के साथ ही रहने की बात की।
पुलिस के आने के बाद ही मामला शांत हो पाया। इतना ही नहीं इस दौरान युवक ने हाथ पांव चलाने के साथ गाली गलौच भी की। आरोप है कि युवक ने पहले पिता फिर भाइयों के साथ मारपीट की। जिससे काफी बवाल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications