10 बजे तक डीजे,12 बजे तक खाना,जानिए विवाह समारोह के लिए कहां लागू हुए ये सख्त नियम,वजह भी जानना जरूरी

विवाह समारोह में देर रात तक खाना और नाचने गाने का कार्यक्रम अक्सर हर जगह नजर आ जाते हैं। इस दौरान कई लोग देर रात तक विवाह स्थल पर डटे रहते हैं।

लेकिन हल्द्वानी में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अब रात 12 बजे के बाद किसी को खाना नहीं परोसा जाएगा। इस वजह भी गिनाई गई है। ऐसे में बाराती और घाराती दोनोें को समय पर अपने काम निपटाने ही होंगे।

haldwani news DJ till 10 clock food 12 clock know where strict rules implemented marriage reason

हल्द्वानी में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अब रात 12 बजे के बाद किसी को खाना नहीं परोसा जाएगा। विवाह समारोह संयुक्त संघर्ष समिति ने बैठक कर ये निर्णय लिया है। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि विवाह समारोह में हलवाई, वेटर व अन्य कर्मचारी सुबह छह बजे से कार्य करने में जुट जाते हैं, जो रात तक लगे रहते हैं।

कई बार अगले दिन भी सुबह बुकिंग मिली रहती है या फिर उसी जगह सुबह सुबह चाय नाश्ता तैयार करना होता है। ऐसे में कारीगर देर रात काम करने में नाराजगी जताते हैं। इससे कई बार काम भी प्रभावित होते हैं। शादियों में अब डीजे तो 10 बजे बंद हो जाता है, लेकिन खाना रात रात तक चलता रहता है। जिससे कई बार मुश्किलें भी आती हैं।

विवाह समारोह सयुंक्त संघर्ष समिति के संयोजक नवीन पांडे के नेतृत्व में टेंट एसोसिएशन, बैंक्वेट एसोसिएशन व कैटर्स एसोसिएशन की बैठक में 12 बजे तक ही खाना परोसने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पेमेंट को लेकर भी कई लोगों ने अपनी बात रखी। इन लोगों का कहना था कि टैंट व अन्य काम के पैसे कई बार कई दिनों तक लटका दिए जाते हैं। ऐसे में निर्णय हुआ कि काम पूरा होते ही रात में काम चेककर पेमेंट करना होगा। खासकर कैटर्स, बैंक्वेट या अन्य कारीगरों को पेमेंट को तुरंत काम होते ही पूरा करने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+