अंधेरे में कार के सामने आई बिल्ली,अनियंत्रित होकर पेड़ पर जा टकराई, हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत
haldwani news: हल्द्वानी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर रात करीब बजे के आसपास की बताई जा रही है। हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास बेलबाबा मंदिर के समीप वाहन के सामने से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा।
ड्राइवर ने बिल्ली के बच्चे को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग काट दिया। गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की पेड़ पर टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर जो भी पहुंचा वहां के मंजर देखकर घबरा गए।

जानकारी के अनुसार कल रविवार रात में हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी, सवाना परवीन उम्र 45 वर्ष, और उनका 15 साल का अब्दुल योजान ड्राइवर के साथ मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे। उसी दौरान करीब 2-ढाई बजे हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास बेलबाबा मंदिर के समीप उनके वाहन के सामने से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा, ड्राइवर ने बिल्ली के बच्चे को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग काट दिया।
गाड़ी के स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी की पेड़ पर टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों माँ-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार ड्राइवर बुरी तरह घायल है, उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में में कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications