Gulabi sharara यूट्यूब पर 4 करोड़, इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा रील्स, जानिए इंदर आर्य ने कैसे मचाया धमाल

Gulabi sharara उत्तराखंड का कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा इन​ दिनों सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा है। देश ही नहीं विदेश में भी इस गीत को लोग जमकर इंजॉय कर रहे हैं और रील बनाने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इस गीत को यूट्यूब पर अभी तक 4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही 30 लाख से अधिक लोग इस पर रील्स बना चुके हैं।

Gulabi Sharara inder arya 4 crores YouTube 30 lakh reels Instagram Chef hotel 20 years know story

देश विदेश की ​कई नामी हस्तियां पर गाने पर थिरकती हुई नजर आ चुकी हैं। बता दें कि इस गीत को उत्तराखंड के लोकगायक इंदर आर्य ने आवाज दी है। इंदर आर्य ने जितने सुपरहिट गाने अब तक दिए हैं, वे पहाड़ी सुपरस्टार बन चुके हैं। हालांकि जितने वे फेमस हैं, उतने ही इं​दर सामान्य जीवन जीते हैं, जो कि एक छोटी से नौकरी कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

इंदर ने 20 साल तक होटल में शेफ की नौकरी की। इंदर बताते हैं कि करीब 15 साल तक उन्होंने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई होटलों में बतौर शेफ काम किया, हालांकि गीत-संगीत से उनका जुड़ाव बचपन में ही हो गया था।

इंदर आर्य का परिवार अल्मोड़ा के दन्या के पास स्थित बागपाली गांव का रहने वाला है। बहुत ही सामान्य परिवार के इंदर ने इंटर पास किया और फिर बड़े शहरों की ओर रुख किया। बतौर शेफ होटल में काम करने लगे। साल 2018 में इंदर को उनके साथियों ने उनकी कला को देखते हुए म्यूजिक में हाथ आजमाने को कहा।

इसके बाद उन्होंने एक गीत लांच किया। इंदर आर्य अब तक पांच सौ से अधिक गाने गा चुके हैं। उनके 20 गानों को करीब दो करोड़ और लगभग 50 गानों को 10-10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इंदर का सबसे पहले तेरो लहंगा हिट हुआ और अब गुलाबी शरारा हिट हो गया है।

बता दें कि चार माह पहले रिलीज हुए इस गाने को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन पिछले एक माह से ये गीत रिकॉर्ड बना चुका है। 4 महीने पहले रिलीज हुए इस गीत को 3 महीने तक नॉर्मल रेस्पांस मिला, लेकिन एक महीने अभी तक 4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही 30 लाख से अधिक लोग इस पर रील्स बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+