ग्राउंड रिपोर्ट: उत्तरकाशी टनल के अंदर फंसे पिता ने पाइप से बेटे को बढ़ाया हौंसला,आकाश ने बताया क्या हुई बात
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। उत्तरकाशी से लेकर देहरादून और दिल्ली तक पल पल का अपडेट लिया जा रहा है। जहां हादसा हुआ वहां माहौल हर तरफ गरमाया गया है।

हर कोई मजदूरों को बाहर निकालने के समय का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला हो या फिर रेस्क्यू में जुटी टीमें मौके पर डटी हुई हैं। इस बीच अब परिजनों का धैर्य जबाव देने लगा है। अंदर फंसे मजदूरों के परिजन सुरंग के बाहर अब टक टकी निगाह से देख रहे हैं। इस बात का इंतजार है कि कब वे अपनों को सकुशल बाहर देख पाएंगे।
इस भीड़ में एक 18 वर्ष का आकाश भी कोटद्वार से अपने पिता की कुशलता की प्रार्थना कर रहा है। जो कि अपने मामा और ताऊ के साथ यहां पहुंचा है। अच्छी बात ये है कि आकाश ने अपने पिता गब्बर सिंह से पाइप के जरिए बातचीत की। आकाश ने बताया कि पिता ने अंदर से बताया कि सबकुछ ठीक है।
जो कि अंदर फंसे अपने साथियों को बार-बार उम्मीद बांधे हुए है। इससे पहले वे सिक्किम में सुरंग निर्माण के दौरान ज्वालामुखी फटने से फंस गए थे। तब ऐसे हालात में वे दूसरों की हौसला अफजाई करते हुए सकुशल निकले थे। पिता की आवाज सुन बेटे ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के बिशनपुर निवासी गब्बर सिंह पिछले छह सालों से सुरंग निर्माण कार्य से जुड़े हैं।
जबकि पिछले 20 सालों से नवयुग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे हैं। वह वर्तमान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। गब्बर सिंह इससे पहले दिल्ली, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू समेत कई राज्यों में कंपनी के निर्माण कार्य कर चुके हैं। गब्बर अंदर फंसे लोगों को भी ये हौंसला दे रहे हैं कि बाहर निकल जाएंगे। जिससे सबका हौसला बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications