Uttarakhand: पर्यटक स्थलों में अब ठहरने की नहीं रहेगी टेंशन MakeMyTrip से भी होंगे GMVN के होटल बुक
अब मेकमाय ट्रिप से भी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटल बुक कराए जा सकते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में ठहरने के लिए पर्यटक अब निजी एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग है तो अब खाने, पीने और ठहरने की कोई समस्या नहीं होगी। अब मेकमाय ट्रिप से भी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटल बुक कराए जा सकते हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल में हर पर्यटक स्थल पर जीएमवीएन के होटल आसानी से मिल जाते हैं। जहां पर खाने पीने की भी व्यवस्था होती है। ट्रायल के तौर पर जखोली, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, चंबा आदि इलाकों के होटलों के एक-दो कमरों की बुकिंग की जिम्मेदारी मेकमाय ट्रिप को दी गई है। इसके बाद इसे दूसरे इलाकों में शुरू किया जाएगा।
जीएमवीएन और मेकमाय ट्रिप के बीच एक समझौता ज्ञापन
गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में ठहरने के लिए पर्यटक अब निजी एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीएमवीएन और मेकमाय ट्रिप के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया। अब तक पर्यटक ऑफलाइन या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही होटल की बुकिंग कर पाते थे। इसके साथ ही चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के लिए भी आसानी होगाी। चारों धाम में जीएमवीएन के होटल हैं।
यात्रियों को जीएमवीएन की टेंट कॉलोनी भी पसंद
इधर चारधाम यात्रा में आ रहे यात्रियों को जीएमवीएन की टेंट कॉलोनी भी पसंद आ रही है। जीएमवीएन की ओर से यात्रा रूट पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से टेंट कॉलोनी तैयार की गई है। वहीं करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विभाग ने अपने होटलों का नवीनीकरण किया है। जिससे होटलों में ठहरने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को आरामदायक आवास की सुविधा मिल सके। हालांकि तेज बारिश या बर्फबारी होने पर टेंट कॉलोनी नहीं लगाई जा रही है। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया, छोटे ग्रुप को 2000 रुपये प्रति टेंट की दर से टेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक टेंट में चार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। विभाग के 90 प्रतिशत होटल जून तक के लिए बुक हो चुके हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications