Global Investor Summit 2023: लंदन में सीएम धामी का रोड शो, 25 से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरा, जानिए क्यों है खास
Global Investor Summit 2023 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेगा। इस दौरान बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य में जो बिजनेस इन्वेस्टर्स समिट होने वाला है उसको लेकर हमें सभी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं कि वो अपना निवेश उत्तराखंड में करे। इस कड़ी में हमारे प्रतिनिधि और अधिकारी दिल्ली, देहरादून और देश के अन्य देशों में जाएंगे और रोड शो करेंगे। इसी श्रृखंला में लंदन में रोड-शो होगा और वहां पर प्रवासी उत्तराखंड के लोगों से बातचीत की जाएगी। सीएम ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इससे उत्तराखंड में बड़ा निवेश आएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 26 सितंबर को लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इसी दिन लंदन में अन्य उद्योग घरानों के साथ बैठक की जाएगी एवं विश्वस्तरीय निवेशकों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ब्रिटेन भ्रमण के दौरान डेलिगेशन द्वारा लंदन के प्रमुख हस्तियों से भी भेंट की जाएगी।
डेलिगेशन द्वारा 27 सितंबर को बर्मिंघम में डब्ल्यूएमजी वार्बिक मेनिफेक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी। इसके साथ ही टीवीएस नॉर्टन ग्रुप के साथ उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरे पर ब्रिटेन के टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी बड़े घरानों से भी बैठक आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। राज्य सरकार दुनियांभर के इन्वेस्टर्स को उत्तराखंड में आमंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उत्तराखंड के प्रति दुनियाभर के बड़े निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा देश के बड़े शहरों के अलावा विदेश में भी निवेशकों से विचार विमर्श शुरू कर दिया है।
उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6 हजार एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications