उत्तराखंड त्रासदी: 30 लोगों की मौत, 197 लोग लापता, सर्च अभियान अब भी जारी

LIVE: glacier fallendown in joshimath chamoli Uttarakhand news: चमोली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 30 शव बरामद हुए हैं। करीब 197 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने मंगलवार को दी है। इस हादसे में तपोवन का पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है। आईटीबीपी के जवानों ने टनल में फंसे 12 लोगों को निकाला है। वहीं, दूसरे टनल में अब भी करीब 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपए की सहयोग राशि देगी।

Uttarakhand Glacier burst

Recommended Video

    Chamoli Disaster: CM Trivendra Rawat ने अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    पढ़ें लाइव अपडेट्स

    LIVE Feed
    Feb 09, 2021, 1:52 PM IST

    DGP बोले- 197 लोग लापता, 192 लापता लोगों के नामों की लिस्ट आई

    उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार बोले, हमें 30 लोगों के शव मिल चुके हैं। 197 लोग लापता हैं, जिसमें से 192 लापता लोगों के नामों की लिस्ट आई है। बचे हुए लोगों के लिए सर्च अभियान जारी है।
    Feb 09, 2021, 1:15 PM IST

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे जोशीमठ

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जोशीमठ के तपोवन टनल में चल रहे राहत और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए जोशीमठ पहुंचे है। अभी तक आपदा में 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
    Feb 09, 2021, 11:53 AM IST

    CM रावत बोले- तपोवन सुरंग करीब 35 श्रमिक फंसे हैं, पीएम ने सुबह किया था फोन

    उत्तराखंड के चमोली जिले में तपोवन सुरंग में बचाव अभियान जारी है, यहां करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि टनल (सुरंग) में करीब 35 श्रमिक फंसे हैं, उनके लिए ड्रिल करके टनल में रस्सी लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इसकी सफलता में अभी थोड़ा समय लगेगा लेकिन इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का सुबह फोन आया था, प्रधानमंत्री लगातार यहां का अपडेट ले रहे हैं।
    Feb 09, 2021, 11:43 AM IST

    उत्तराखंड DGP ने की 29 मौतों की पुष्टि

    उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार बोले, मलबे में से दो शव और बरामद हुए हैं, तीसरा शव दिख रहा है तो इस तरह अब तक कुल 29 शव बरामद हो चुके हैं।
    Feb 09, 2021, 10:16 AM IST

    रेस्क्यू किए लोगों से ITBP अस्पताल में मिले सीएम रावत

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ में आईटीबीपी (ITBP) अस्पताल में जाकर रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात की। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रावत ने कहा, जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो ITBP के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी लोग ठीक हैं। उन्होंने बताया कि शरीर में काफी दर्द है, डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से चमोली जिले से कट गए हैं मैं उनसे संपर्क करने जा रहा हूं।
    Feb 09, 2021, 10:13 AM IST

    यूपी के मंत्री आज करेंगे उत्तराखंड में हादसे वाली जगह का दौरा

    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्यमंत्री विजय कश्यप आज उत्तराखंड में हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे।
    Feb 09, 2021, 10:11 AM IST

    उत्तराखंड के डीजीपी बोले- दोपहर तक टनल खुल जाएगी

    उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए 26 शव बरामद होने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि सुरंग (टनल) में हम थोड़ा और आगे बढ़े हैं। लेकिन अभी भी टनल खुला नहीं है। हमें उम्मीद है कि मंगलवार दोपहर तक टनल खुल जाएगी।
    Feb 09, 2021, 10:09 AM IST

    तपोवन सुरंग में नहीं हो पाया अबतक किसी से संपर्क

    अधिकारियों ने जानकारी दी है कि तपोवन सुरंग में अबतक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन SDRF, NDRF, पुलिस और सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, तपोवन के सुरंग में तीन गाड़ियां एक बोलेरो, स्कॉर्पियो और एक जेसीबी होने की खबर है। जिसमें कई लोगों के मौजूद होने की संभावना है।
    Feb 09, 2021, 10:05 AM IST

    उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली ज़िले में ग्लेशियर टूटने से प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया।
    Feb 09, 2021, 7:39 AM IST

    तपोवन के टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी।
    Feb 09, 2021, 12:55 AM IST

    राज्य के आपदा मोचन बल की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि आपदा के बाद लापता  हुए लोग अब वापस आकर अपनी उपस्थिति की सूचना दे रहे हैं। लापता 202 लोगों में से आज पांच लोगों ने स्वयं की उपस्थिति रिपोर्ट दर्ज की । लापता लोगों की संख्या हुई 197 हो गई है।
    Feb 09, 2021, 12:53 AM IST

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना पर उच्च स्तरीय बैठक की।
    Feb 09, 2021, 12:53 AM IST

    आर्मी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीमें बचाव अभियान कर रही है
    Feb 08, 2021, 8:53 PM IST

    उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तपोवन में बचाव के प्रयासों पर आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और जोशीमठ में अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की।
    Feb 08, 2021, 8:52 PM IST

    197 लोग अभी लापता हैं: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केंद्र
    Feb 08, 2021, 8:51 PM IST

    आज रात 8 बजे तक 26 शव बरामद किए गए हैं। 171 लोग अभी भी लापता हैं जिनमें से लगभग 35 लोग सुरंग में हैं जहाँ बचाव अभियान अभी भी जारी है: डीजीपी अशोक कुमार
    Feb 08, 2021, 8:14 PM IST

    अब तक विभिन्न जगहों से 24 लोगों के शव बरामद किए गए हैं: उत्तराखंड पुलिस
    Feb 08, 2021, 6:42 PM IST

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ इलाके का दौरा किया। उन्होंने बताया, बचाव दल तपोवन सुरंग के 130 मीटर अंदर तक जा चुका है। अब और 50 मीटर अंदर तक पहुंचने में 2.5-3 घंटे लग सकते हैं। NTPC को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
    Feb 08, 2021, 6:42 PM IST

    कल यहां 90 मीटर का एक पुल था जो बह गया है। जैसे ये आपदा हुई तुरंत BRO एक्शन में आ गया। हम दिन-रात मशीनों द्वारा कोशिश कर रहे हैं ताकि यहां यातायात सुचारू हो सके: ए.एस. राठौर, चीफ इंजीनियर, शिवालिक बीआरओ, रेनी गांव, जोशीमठ
    Feb 08, 2021, 6:37 PM IST

    उत्तराखंडः रेस्क्यू टीम भारी मात्रा में कीचड़ की वजह से टनल में 100 मीटर से आगे नहीं जा पाई है। मशीनों की मदद से मलबा-कीचड़ को हटाने की कोशिशें जारी हैं।
    Feb 08, 2021, 6:04 PM IST

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्लेशियर टूटने के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जोशीमठ पहुंचे।
    Feb 08, 2021, 5:21 PM IST

    राहत एवं बचाव कार्यों में लगे कार्मिकों को भी सभी आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध हो। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
    Feb 08, 2021, 5:21 PM IST

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोशीमठ में आई आपदा में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।
    Feb 08, 2021, 5:21 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड के सांसदों के साथ उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा पर राहत प्रयासों पर चर्चा की।
    Feb 08, 2021, 4:45 PM IST

    चमोली आपदा में लापता लोगों का विवरण
    Feb 08, 2021, 3:59 PM IST

    आईटीबीपी, आर्मी , एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम चमोली के तपोवन टनल में बचाव कार्य के लिए प्रवेश किया।
    Feb 08, 2021, 3:59 PM IST

    ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ की वजह से रेणी में पुल बह गया था जिससे गांवों से कनेक्टिविटी टूट गई।
    Feb 08, 2021, 3:58 PM IST

    ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे के बाद तपोवन में टनल से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। टनल के अंदर पहुंचकर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
    Feb 08, 2021, 3:58 PM IST

    हम रिमोट मॉनिटरिंग के जरिए या आस-पास पोस्ट बना करके ग्लेशियरों की निगरानी करेंगे। अगर लोगों को पहले से सतर्क कर दिया जाए तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
    Feb 08, 2021, 3:58 PM IST

    उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया, 'जो मजदूर लापता हैं वे शायद पूर्वी यूपी और बिहार के हैं। मुझसे इस संबंध में संपर्क किया गया कि लापता लोगों में से 30 लोग लखीमपुर खीरी (यूपी) के हैं।
    READ MORE

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+