उत्तराखंड में ऑफ सीजन में घूमने फिरने के लिए हो जाएं तैयार,मेक माई ट्रिप से यहां का टूर बनेगा खास
उत्तराखंड में ऑफ सीजन में यानि चार धाम यात्रा बंद होने के बाद भी घूमने फिरने का मन है तो मेक माई ट्रिप से अपने टूर को खास बना सकते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) अपने ऑफ बीट लोकेशन में बने होटलों और गेस्ट हाउस की बुकिंग का जिम्मा भी मेक माई ट्रिप को देने की तैयारी कर रहा है।
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अब समापन की और है। गंगोत्री,यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद हो गए हैं। अब 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होते ही चार धाम यात्रा का समापन हो जाएगा। ऐसे में अब ऑफ बीट लोकेशन पर टूरिस्ट घूमने का प्रोगाम बनाते हैं। जिसके लिए जीएमवीएन खास तैयारी कर रहा है।

जो कि अपने ऑफ बीट लोकेशन में बने होटलों और गेस्ट हाउस की बुकिंग का जिम्मा भी मेक माई ट्रिप को देने की तैयारी कर रहा है। इस साल जीएमवीएन ने यात्रा मार्ग पर बने 14 होटलों की बुकिंग का जिम्मा मेक माई ट्रिप को दिया था। पहले चरण में निगम की ओर से सिर्फ पांच होटल की बुकिंग का काम सौंपा गया था। प्रतिक्रिया अच्छी मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़ा कर 14 कर दी गई है।
जिससे निगम की अच्छी आमदनी हुई। जिसके बाद जीएमवीएन ने बड़ा कदम उठाया है। होटल व गेस्ट हाउस की बुकिंग भी मेक माई ट्रिप से की जाएगी। ऑफ सीजन में भी निगम का राजस्व बढ़े इसके लिए भी होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग का जिम्मा मेक माई ट्रिप को सौंपा जाएगा। यहां सर्दियों के दिनों में पर्यटक कम आते हैं।
अभी तक पर्यटक जीएमवीएन की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन ही यहां की बुकिंग कर रहे हैं। जल्द ही जगहों को चिह्नित कर कंपनी से करार किया जाएगा। चारधाम यात्रा के दौरान पहली बार जीएमवीएन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पर्यटकों को कैब बुकिंग की भी सुविधा दी थी। ऐसे में ऑफ सीजन में भी पर्यटकों को यह सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications