गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय,संबद्ध 102 कॉलेजों में CUET का पेंच, 60 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली, जानिए क्यों

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध 102 कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। सीयूईटी के आधार पर प्रवेश का नियम छात्रों और कॉलेजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध 102 कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। सीयूईटी के आधार पर प्रवेश का नियम छात्रों और कॉलेजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। इस बीच सीयूईटी के बजाए 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर एडमिशन की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने इनकार कर दिया है।

 Garhwal Central University, CUET 102 affiliated colleges, more than 60 percent seats vacant, know

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध 102 कॉलेजों में भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिलों की अनिवार्यता की गई है। इस वजह से यूनिवर्सिटी को भी पूरी संख्या में छात्र नहीं मिल पाए। जिससे 60 फीसदी तक सीटें खाली हैं।

इन सीटों पर बड़ी संख्या में छात्र संगठन व निजी कॉलेज संचालक 12वीं के अंकों की मेरिट पर दाखिले की मांग कर रहे हैं। राजधानी दून सहित गढ़वाल मंडल के कई जिलों में छात्र सीयूईटी के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि इस साल 12वीं के अंकों की मेरिट पर दाखिलों का मौका दिया जाए।

इसको लेकर छात्र संगठनों से सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी सहयोग मांगा है। विवि से संबद्ध 102 कॉलेजों में 10 अशासकीय, 72 निजी और करीब 20 बीएड कॉलेज शामिल हैं। बीएड में भी सीयूईटी के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दून के चार कॉलेजों में ही आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+