गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड के पास यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त,ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा,18 लोग थे सवार

गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड के पास एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से चार धाम यात्रा पर आए यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। वाहन में 18 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन टैम्पोट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 आज 15 मई को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Gangotri Highway uttarkashi Songad accident Passenger vehicle brake failure 18 people on board

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।

हादसा होने के बाद वाहन के आगे पीछे चल रहे सभी गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर ही रुक गए। इस बीच काफी देर जाम के हालात भी बने रहे। पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचने और रेस्क्यू चलने के बाद ही यात्रा का संचालन सामान्य हो पाया।

तीर्थयात्रियों का विवरण
1- विशाल परादिया (16)
2- वैष्णवी परादिया (20)
3- ध्रूति परादिया (13)
4- विशाल कुमार व्यास (39)
5- नेहा बेन व्यास (37)
6- नमय कुमार व्यास (10)
7- उषा बेन रावल (62)
8- गीता बेन व्यास (59)
9- अनिल बेन आचार्य (52)
10- मनोज कुमार आचार्य (57)
11- अनिल व्यास (64)
12- दक्ष व्यास (55)
13- मीता जोशी (59)
14- दीपक कुमार जोशी (58)
15- अवनी जोशी (54)
16- वशिष्टा जोशी (23)
17- कमलेश देव (64)
18- अरुणा बेन देव ( 61)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+