Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gangotri Highway पर दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे तीन वाहन, चार शव बरामद, 6 घायल, रेस्क्यू जारी

Gangotri Highway उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा आने से एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 6 तीर्थयात्री घायल हैं।

Gangotri Highway उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा आने से एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 6 तीर्थयात्री घायल हैं। सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश इंदौर के बताए जा रहे हैं।

 Gangotri Highway, Tragic accident three vehicles buried debris, four bodies recovered, 6 injured

भारी बारिश के चलते हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़ तक बंद है। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात से ही रेस्क्यू जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से रुकरुककर मलबा आ रहा है। जिससे एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गंगोत्री हाईवे भारी बारिश के चलते जगह जगह बंद हैं। बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट में भूस्खलन के चलते रास्ता बंद हो गया है। बीते दो दिन से लगातर बारिश होने के चलते हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बरसात को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि 13 और 14 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+