गंगोत्री हादसे की आंखो देखी, गाड़ी का दरवाजा खुला और सामने आ गया मौत का बोल्डर, MP का संतोष बना फरिश्ता
गंगोत्री हाईवे पर सोमवार देर रात पहाड़ी से मलबा आने से गंगनानी के पास तीन वाहन दब गए। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई और 6 घायल हो गए। जो इस घटना में बच गए वो अब बार-बार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
Gangotri Highway: गंगोत्री हाईवे पर सोमवार देर रात पहाड़ी से मलबा आने से गंगनानी के पास तीन वाहन दब गए। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई और 6 घायल हो गए। जो इस घटना में बच गए वो अब बार-बार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। गंगोत्री हाईवे हादसे में बचे यात्री अब अपनी आपबीती सुना रहे हैं। इतना ही नहीं घटना के मंजर को याद कर बार बार डरे और सहमे भी जा रहे हैं।

इस घटना में जो टैम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ, उसमें एमपी इंदौर के कुछ यात्री समेत 21 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी को निकले थे। घटनास्थल से थोड़ा पहले कुछ कांवड़ियों को पास देने के चक्कर में गाड़ी रुकी, इस बीच पहाड़ी से पत्थर आने लगे। गाड़ी में सवार मध्य प्रदेश इंदौर के संतोष सोलंकी कुछ साथियों के साथ बाहर उतरे। इस बीच भोपाल साकेत निवासी एक महिला पुष्पा चौहान ने जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खोला, पहाड़ी से एक बोल्डर आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बोल्डर की चपेट में आने से हरियाणा के वाहन चालक रवि बघेल और देवांश मध्य प्रदेश निवासी अंशुल मंडोलिया, योगेंद्र सोलंकी की मौत हो गई। हादसे में कृति सोलंकी बुरी तरह से घायल हो गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश इंदौर निवासी संतोष सोलंकी लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आए। संतोष अपने परिवार के साथ इसी गाड़ी में सवार थे। जैसे ही बोल्डर गिरा वे बाहर खड़े थे, इसके बाद उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।
इस दौरान संतोष भी चोटिल हो गए। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि कांवड़ियों का ट्रक फंसा होने से जाम लगा था। जहां उनकी गाड़ी रुकी वहां पर एक झरने से तेज बहाव से पानी आया। पहले छोटे पत्थर गिरे इसके बाद बड़े बोल्डर और मलबा आने से दर्दनाक हादसा हो गया। जो कि जिदंगी भर का गम दे गया। कई लोगों ने अपने सामने अपने परिजनों को खो दिया। जिस वजह से कई यात्री अभी भी सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications