अहमदाबाद में गांधी आश्रम पहुंचकर सीएम धामी ने चलाया चरखा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिलकर रखी ये मांग
गुजरात दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में गांधी आश्रम पहुंचकर चरखा चलाया, इस दौरान धामी ने राष्ट्रपिता को याद किया। साथ ही सीएम धामी ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दो दिन के अहमदाबाद दौरे पर हैं।
आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।
मुख्यमंत्री धामी के दो दिवसीय गुजरात- अहमदाबाद, दौरे पर आज सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मुलाकात की। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग के लिए अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications