COVID-19: फल विक्रेता को धमकाने का वीडियो वायरल, 5 लोगों पर दर्ज हुई FIR
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में दूसरे समुदाय के एक फल विक्रेता को धमकाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

फल विक्रेता को दुकान बंद करने का बनाया दबाव
मामला हल्द्वानी जिले के एफटीआई तिराहे का है। जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा के दुकानदार जावेद ने एफटीआई तिराहे पर फलों की दुकान लगाई थी। इस दौरान कुछ लोग उस पर दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगे। उनका कहना था कि बनभूलपुरा के कुछ लोग कोरोना संक्रमित हैं। इस कारण वायरस खत्म होने के बाद ही उसे दुकान लगानी होगी। इस बीच किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR
पूरी घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बनभूलपुरा क्षेत्र को पुलिस ने किया सील
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार को बनभूलपुरा को चार सेक्टरों में बांटकर सील कर दिया। 28 गलियों के रास्तों को बंद किया गया है। यहां 72 घंटों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सिर्फ थाने की तरफ जाने वाली चोरगलिया रोड को बंद से मुक्त रखा गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र में पांच जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने और उनके संपर्क में आए 63 लोगों के मिलने से जिला प्रशासन की नींद उड़ हुई है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications