1 जुलाई से दिल्ली का सफर होगा मंहगा, देहरादून से दिल्ली का किराया होगा इतना

टोल प्लाजा में टैक्स में बढ़ोत्तरी से बढ़ेगा किराया

देहरादून, 22 जून। देहरादून से दिल्ली का सफर एक बार फिर महंगा होने जा रहा है। 1 जुलाई से मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा में टैक्स में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। जिसके लिए 10 से 20 परसेंट की वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। जिससे निजी और रोडवेज बसों में सफर महंगा होगा। इसके बाद टोल बढ़ने से बसों का किराया बढ़ना तय है। जो कि 5 रुपए से 15 रुपए तक होगा।

 From July 1, the journey to Delhi will be expensive, the fare from Dehradun to Delhi will be so much

जुलाई में टोल बढ़ाया जाएगा
1 जुलाई से दिल्ली का सफर बाया मेरठ महंगा हो जाएगा। हरिद्वार और देहरादून से जाने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ना तय है। जुलाई में टोल बढ़ाया जाता है। जिसके लिए इस बार भी प्रस्ताव किया गया है। जो कि 10 से 20 परसेंट बताया जा रहा है। इससे सफर महंगा होगा। पिछले 3 माह में यह दूसरा मौका है, जब कोई शुल्क में बढ़ोतरी होने से सफर महंगा हो जाएगा। इससे न सिर्फ निजी वाहन बल्कि रोडवेज की बसों का किराया भी बढ़ना तय है। टोल में वृद्धि होने से दिल्ली, जयपुर, मेरठ, आगरा, गुरुग्राम, फैजाबाद जाने वाली बसों पर असर पड़ेगा। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली साधारण बस का किराया 360 है। जो कि नए टैक्स के बाद 365 रुपए तक हो सकता है। जनरथ एसी बस का किराया वर्तमान में 500 रुपए है। जो कि नए रेट के बाद 509 रुपए तक हो सकता है। वोल्वो बस का देहरादून से दिल्ली का किराया 809 रुपए तक है। जो कि नए टैक्स के बाद 825 रुपए तक हो सकता है। वर्तमान में मेरठ सिवाया टोल पर सामान्य कार का 95 कमर्शियल वाहन का 165 बस ट्रक का 335 मल्टी एक्सेल वाहन का 540 रुपए टैक्स है।
अप्रैल माह में बढ़ाया गया किराया
बीते अप्रैल माह में देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों के लिए किराए में बढोत्तरी की गई है। देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बस और साधारण बस का किराया 10 रुपए जबकि जनरथ बस का किराया 5 रुपए बढ़ाया गया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने टोल की दरों में एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। देहरादून से दिल्ली का किराया साधारण बस में पुराना 350 रुपए था जो कि बढ़कर 360 रुपए हो गया जनरथ एसी बस में 494 रुपए से बढ़कर 500 रुपए और वोल्वो बस में 799 से 809 रुपए किया गया। एक बार फिर अब रोडवेज बसों का दाम बढ़ने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+