स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया से अस्पताल में मिले सीएम धामी, कहा- 'ईश्वर करें आप शीघ्र स्वस्थ हों'
उत्तरकाशी जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल इन दिनों बीमार हैं और दून अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम धामी के ट्विटर अकाउंट पर इस बात की सूचना दी गई है।

आपको बता दें कि चिंद्रिया लाल की उम्र 100 वर्ष है और उनकी बॉडी में संक्रमण हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल ने टिहरी राजशाही के खिलाफ हुए विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए क्षति
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता मोहन सिंह को उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था कि 'मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'
सीएम धामी अपने एक गिफ्ट को लेकर चर्चा में
इससे पहले सीएम धामी अपने एक गिफ्ट को लेकर चर्चा में थे, दरअसल वैश्विक निवेशक समारोह में पीएम मोदी को टिमरू से निर्मित इत्र गिफ्ट किया था, जिसके बाद पीएम मोदी ने परफ्यूम के ग्लोबल बिजनेस पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बारे में फ्रांस की कंपनियों से इस बारे में बात करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications