यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव पहुंची उत्तरकाशी, जानिए क्या है कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव उत्तरकाशी के डुंडा बरसाली अपने मायके में आयोजित आराध्य देव नागराज के अनुष्ठान में शामिल होने पहुंची ​हैं।

Former UP CM late Mulayam Singh younger daughter-in-law Aparna Bisht Yadav reached Uttarkashi

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव उत्तरकाशी के डुंडा बरसाली अपने मायके में आयोजित आराध्य देव नागराज के अनुष्ठान में शामिल होने पहुंची ​हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त व अपर्णा बिष्ट यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने अपने घर बरसाली सैणी में पैतृक आराध्य भगवान नागराजा का पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है। इस पूजा अर्चना के कार्यक्रम में अपने सभी परिजनों और ग्राम वासियों के साथ शामिल हुईं। अपर्णा ने काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन किए।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली

Recommended Video

    Joshimath Sinking | जोशीमठ के आंदोलनकारियों को BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा माओवादी? | वनइंडिया हिंदी

    मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की धर्मपत्नी हैं। हालांकि अरविंद सिंह बिष्ट लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। जबकि उनके चार अन्य भाई उत्तरकाशी में ही रहते हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते हैं। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया कंपनी में मैनेजर थे। अरविंद सिंह बिष्ट सपा सरकार के दौरान सूचना आयुक्त भी रहे हैं। अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।

    मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता है। उनकी दोनों बहुएं उत्‍तराखंड से ही हैं। मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था। वर्तमान में, उनके माता-पिता उत्तराखंड स्थित काशीपुर में रहते हैं। वह सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल आर.एस. रावत और चम्पा रावत की तीन पुत्रियों में से मंझली पुत्री हैं।

    Former UP CM late Mulayam Singh younger daughter-in-law Aparna Bisht Yadav reached Uttarkashi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+