इ्ंडी गठबंधन की रैली को पूर्व सीएम निशंक ने बताया जलसा,भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली को जलसा बताते हुए कहा कि एक तरफ मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश से भ्रष्टाचार और परिवारवाद हटाने के लिए आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों एवं परिवारवाद को बचाने वाले लोग एकत्र हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों के लिए न्यायालय का सामना करने वाले लोग लोकतंत्र हनन का आरोप लगा रही है। ये वही लोग हैं जिन्होंने देश पर आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था।
निशंक ने कहा कि बात बिल्कुल स्पष्ट है यदि कुछ गलत नहीं किया तो जांच से डर कैसा? बेकसूर होने के सबूत हैं तो न्यायालय से उनको जमानत क्यों नहीं मिल रही है। देश देख रहा है कि विपक्ष की ना नीति है ना विजन है और सिर्फ स्वजन और स्वजनों के पाप ढो रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित बनने के सफर पर निकल चला है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा इस बार भी देवभूमि की जनता ने पांचो सीटों पर 5 लाख के अंतर से कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। आज सभी पार्टियों खाली हो रही हैं और समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है क्योंकि विकसित भारत के मिशन में सहयोग के लिए सभी आगे आना चाहते हैं।
पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश रामराज की तरफ अग्रसर है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद को बचाने वाले हैं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद मिटाने वाले पीएम मोदी हैं।
डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चमत्कारिक कार्यों से इन 10 वर्षों में देश की छवि बदलने का काम किया है। उनका नाम पीएम के लिए सामने आने के साथ ही 2014 में जनता उत्साह से भर गई थी। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के साथ 5 वर्ष काम किया, जिसके बाद उसे आगे बढ़ाते हुए सबका प्रयास और सबका विश्वास को भी हम अमल पर लाए। आज विकास, जनकल्याण और देश की साख को लेकर जमीन आसमान का अंतर आ गया है, जितना काम 50 साल में कांग्रेस सरकारों ने किया उससे कई अधिक काम हमारी सरकार ने 10 साल में किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications