पूर्व सीएम हरीश रावत ने एग्जिट पोल के निष्कर्षों का नकारा, दावा-जनता ने परिवर्तन के लिए किया है वोट

हरीश रावत ने प्रदेश में सरकार बनाने का किया दावा

देहरादून, 9 मार्च। उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही घंटो का समय बचा हुआ है। ऐसे में बड़े नेताओं के अंदर परिणाम से पहले ही बेचैनी नजर आ रही है। एग्जिट पोल​ के अनुमानों के बाहर आने के बाद कांग्रेस में ज्यादा परेशानी नजर आ रही है। हालांकि सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं। लेकिन एग्जिट पोल के परिणाम से कांग्रेसियों में जो उत्साह नजर आ रहा था, उस पर असर दिखा है। ऐसे में हरीश रावत ने अपने कार्यकर्ताओं को ​आश्वस्त किया कि जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। जिसका परिणाम 10 मार्च को सामने आ जाएगा।

 Former CM Harish Rawat denies exit poll findings, claims people have voted for change

स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा
पूर्व सीएम हरीश रावत ने परिणाम से पहले प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस को किसी तरह के दूसरे प्लान पर फोकस करने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। हरीश रावत ने एग्जिट पोल को लेकर कहा है कि एग्जिट पोल के निष्कर्षों ने उत्तराखंड के लोगों के माथे में सिकन डाल दी है। लोगों को लग रहा है कि उनका वोट तो परिवर्तन के पक्ष में था, ये भाजपा कैसे फिर से सत्ता में वापसी कर रही है। हरदा ने दावा किया कि कहीं दूर-दूर तक भाजपा सत्ता में वापसी नहीं करने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक माइंड गेम सत्तारूढ़ दल के इशारे पर खेला जा रहा है। हरदा ने कहा ​है कि कुछ एग्जिट पोलों में पार्टी विशेष के लिए बताया गया है कि ये पार्टी 32 से 42 तक या इस नंबर से इस नंबर तक सीटें हासिल करेगी, अर्थात 9-9, 10-10 सीटों का अनुमान तो ये एग्जिट पोल का भी अपमान है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने परिवर्तन के पक्ष में वोट दिया है, परिवर्तन का नेतृत्व स्वयं उत्तराखंड की जनता कर रही थी, हमने पूरे चुनाव अभियान में इस बात को बहुत गहराई से अनुभव किया।
जनता की कांग्रेस से हैं अपेक्षाएं
हरीश रावत ने कहा कि हमसे तो केवल इस समय जनता की अपेक्षाएं हैं गैरसैंण से लेकर गैस का सिलेंडर नहीं होगा 500 के पार तक, समाज कल्याण की पेंशनों में वृद्धि से लेकर उपनल कर्मियों सहित ऐसे सभी राज्य कर्मी जो राज्य के लिए काम करते हैं, मगर जिनको राज्य कर्मी का दर्जा नहीं मिल पा रहा है, उन सभी लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना है, लोगों की अपेक्षाएं ढेरों हैं, लोग ऐसे में कांग्रेस के बजाय किसी और पार्टी का राग सुनना पसंद नहीं करेंगे और न कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कांग्रेसजन उत्साहपूर्वक मतगणना की प्रक्रिया में भाग लें और अपने उम्मीदवारों की विजयी का जश्न मनाने की भावना लेकर मतगणना केंद्र में पहुंचें, फिर कुछ ऐसे भी एग्जिट पोल हैं जिन्होंने सीट दर सीट आकलन किया है, वो सारे आकलन जिसमें कांग्रेस से दूर से भी मित्रता न रखने वाले कुछ समाचार एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, उनके एग्जिट पोल भी हैं जो कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं। इस तरह से हरदा ने चुनाव परिणाम से पहले अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के साथ ​ही कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया है।
परिणाम से एक दिन पहले कांग्रेस भवन में चहलपहल नजर आई। इस बीच प्रीतम सिंह के कुछ प्रत्याशियों के साथ बैठक करने की खबर भी सामने आई। जिससे एक बार फिर मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में चल रही उठापटक की चर्चा भी तेज हो गई है। जिस तरह से ​बीते दिनों में हरीश रावत ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक अपना शक्ति प्रदर्शन किया, ऐसे में प्रीतम खेमा भी एक्टिव नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+