महज 1000 के लिए शख्स ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रूडकी में एक व्यक्ति ने उधार पैसे वापस न करने पर की हत्या

देहरादून, 10 अगस्त। एक हजार रूपए के लिए एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। दोस्त ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

For just 1000, a man stabbed a friend to death, the whole incident was captured in CCTV

मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

उधार दिए एक हजार रुपये के लिए एक व्यक्ति ने दूसरे को चाकू से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि गांव के इखलाख और इमरान के कहने पर हबीब ने कमरुद्दीन की हत्या की है।

भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूडकी के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कमरुद्दीन ने गांव निवासी हबीब से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये लिए थे। हबीब कमरुद्दीन पर एक हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर पहले दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार रात में हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कमरुद्दीन ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी हबीब ने बताया कि कमरुद्दीन रुपये मांगने पर लगातार उसे धमकी दे रहा था। सोमवार रात बातचीत करने से पहले उसने दो सौ रुपये का चाकू एक दुकान से खरीदा था। रुपये मांगने पर उसने अभद्रता कर दी थी। इसपर उसने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+