flashback 2022: Uttarakhand बस हादसों के लिहाज से भारी गुजरा साल, दो बड़ी सड़क दुघर्टना में गई 60 लोगों की जान
साल 2022 दो सबसे बड़े बस हादसे हुए। जिसमें 60 लोगों की जान चली गई। कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर बस हादसे में 34 की मौत हुई। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास बस हादसे में 26 लोगों की जान गई।

उत्तराखंड में साल 2022 हादसों के लिए लिहाज से भारी गुजरा है। इस साल दो सबसे बड़े हादसे हुए जिसमें 60 लोगों की जान चली गई। इस साल का सबसे बड़ा बस हादसा उत्तराखंड के कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास हुए हुआ। बारातियों से भरी बस में 50 लोग सवार थे, जिसमें से 34 की मौत हुई। दूसरा सबसे बड़ा हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास हुआ। बस में 30 लोग सवार थे। जिनमें से 26 शव बरामद हुए थे।
बस में करीब 50 बाराती सवार थे, जिनमें से 34 की मौत
4 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग क्षेत्र के ग्राम कटेबड़ निवासी नंदराम के पुत्र संजीव की बरात जीएमओयू की बस से प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर की ओर रवाना हुई। शाम करीब सात बजे कांडा तल्ला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सिमड़ी बैंड के समीप बस अनियंत्रित होकर करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांडा तल्ला व सिमड़ी गांवों के ग्रामीण राहत-बचाव कार्य में जुटे। यह हादसा बारातियों से भरी बस के साथ हुआ। जो कि 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। बस में करीब 50 बाराती सवार थे। जिनमें से 34 की मौत हुई। बस के दुर्घटना होने के पीछे बस चालक का नियंत्रण खोना बताया गया है।
बस में 30 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की जान गई
6 जून को उत्तरकाशी यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। बस में 30 लोग सवार थे। जिनमें से 26 की जान गई। और चार यात्री घायल हुए। यात्री मध्य प्रदेश के थे। हादसे के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचे थे। बस में सभी यात्री सवार थे, जो कि चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी।
अकेले अक्टूबर में 74 लोगों की मौत
हादसों की रिपोर्ट के तैयार करने वाली संंस्था एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में बताया गया कि अकेले अक्टूबर में 74 लोगों की मौत हुई। 4 अक्टूबर को ही पौड़ी जिले के बीरोंखाल के पास बरातियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसमें 34 लोगों की मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications