Uttarakhand : 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ऋषिकेश, 08 मई: उत्तराखंड के टिहरी में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ। पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला गया। हादसा सुबह तड़के हुआ है।

Five people lost life after car fell into deep gorge on Rishikesh Badrinath highway

सफेद पहाड़ के पास हुआ हादसा

हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे-58 पर तोताघाटी से आगे सफेद पहाड़ के पास हुआ है। देवप्रयाग पुलिस थाने के प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवाल सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ।

शादी का सामान लेकर घर लौट रहा था परिवार

स्थानीय प्रशासन को को घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एक शवों को बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान पिंकी (25), प्रताप सिंह (40) और उनकी पत्नी भागीरथी देवी (36) और उनके दो बच्चे विजय (15) और मंजू (12) के रूप में हुई है। सभी लोग बान गांव चमोली के के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 12 मई को ही पिंकी की शादी तय थी। परिवार के लोग पिंकी के साथ खरीदारी करने के लिए गए थे। सभी शादी का सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+