उत्तराखंड: नंदा देवी चोटी पर देखे गए 5 पर्वतारोहियों के शव, 25 मई को हुए थे लापता
पिथौड़ागढ़। उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में बीते 25 मई को लापता हुए पर्वतारोहियों में पांच पर्वतारोहियों के शव नंदा देवी पूर्वी चोटी के पास देखे गए हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदांडे ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान पांच पर्वतारोहियों के शव देखे गए हैं। बता दें, आठ सदस्यों की टीम में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही थे जो नंदा देवी पूर्वी चोटी पर चढ़ने के दौरान लापता हो गए थे।

चार पर्वतारोहियों को बचाया गया
ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों को रविवार को बचा लिया गया था। इन पर्वतारोहियों से मिली सूचना के आधार पर हेलीकॉप्टरों से सर्च के दौरान ये शव देखे गए। डीएम ने कहा, हम केंद्र को रिपोर्ट भेज रहे हैं। निर्देश मिलने के बाद हम आगे का बचाव अभियान शुरू करेंगे। ब्रिटेन के मशहूर पर्वतारोही मार्टिन मोरान के नेतृत्व में यह टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7434 मीटर ऊंचे नंदा देवी पूर्वी चोटी पर लापता हो गई।
भारतीय पर्वतारोही फाउंडेशन का एक अधिकारी भी लापता
नई दिल्ली में भारतीय पर्वतारोही फाउंडेशन का एक संपर्क अधिकारी भी उस टीम का हिस्सा था। वे 13 मई को चोटी पर चढ़ाई के लिए मुंश्यारी से रवाना हुए थे, लेकिन 25 मई को नियत तारीख पर आधार शिविर में नहीं लौटे।












Click it and Unblock the Notifications