वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान पर बवाल, केदारनाथ आपदा का मजाक उड़ाने का कांग्रेस ने लगाया आरोप, Video
उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक बार फिर नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को लेकर हंसी मजाक करते हुए नजर आए।
कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री ने केदारनाथ आपदा में फंसे यात्रियों का मजाक उड़ाया है। जिसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के एक बयान को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। मंत्री ने बीते दिनों मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की यात्रा को बाबा केदार ने रोक दिया, क्योंकि उनकी नियत साफ नहीं थी। ये बोलते मंत्री हंसते हुए नजर आए। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस यात्रा का राजनीतिकरण किया।
जो लोग सनातन विरोधी और भगवान राम के विरोधी हैं। आज उन्हें बाबा केदार की याद आई। तो भगवान ने उनकी यात्रा को ही अवरुद्ध कर दिया। क्योंकि भगवान केदार के दर पर वही जा सकता है जिसे भगवान केदार बुलाएंगे। उनको पहले अपना मन साफ करना चाहिए। मंत्री अग्रवाल के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है।
उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि पिछले दिनों केदारनाथ समेत उत्तराखंड के गढ़वाल में कई जगहों पर आपदा जैसे हालत रहे हजारों यात्री जो यात्रा के लिए उत्तराखंड में आए,लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण दर्शन नहीं कर पाए। पहाड़ों, जंगलों में फंस गए। कई बीमार हो गए, कई की तो मृत्यु भी हो गई जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है की यात्राओं को सुचारू रूप से चलाया जाए।
किसी भी प्रकार की आपदा के लिए पहले से सभी व्यवस्थाएं बनी रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उत्तराखंड भाजपा सरकार के मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल तो विपक्ष को कोसते कोसते ये भूल गए कि श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा तो कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा आयोजित कि गई थी लेकिन लाखो यात्री जो स्वेच्छा से अपनी यात्रा के लिए देश विदेशों से आए थे और आपके यात्रा प्रबंध सही ना होने के कारण पहाड़ों में फंस गए जिनका आपके द्वारा हंसी ठिठोली करके मजाक कैसे बनाया जा सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने तो सोनप्रयाग व अन्य जगह यात्रियों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए लेकिन आप तो सभी यात्रियों का मात्र मजाक उड़ाने में व्यस्त दिख रहे है, बाबा केदार आपको और आपकी पार्टी के नेताओं को माफ नहीं करेंगे जो ऐसी आपदा में भी ओछी राजनीति कर उत्तराखंड की प्राण प्रतिष्ठा पर आघात कर रही है, आपको माफ़ी मांगनी चाहिए समस्त शिव भक्तो से जिनकी आस्था बाबा केदार पर है।
VIDEO-












Click it and Unblock the Notifications