भीषण अग्निकांड: एक साथ आग में जिंदा जली तीन सगी बहनों की चार बेटियां, बच्चियों के शव तक नहीं हुए नसीब
उत्तराखंड के त्यूणी विकासनगर में लकड़ी के मकान में भीषण अग्निकांड में चार मासूम जिंदा जल गए। चारों बच्चे मकान में रह रही तीन सगी बहनों के थे। तीनों परिवार कुछ ही दिन पहले पढ़ाई के लिए एक साथ इस मकान में रहने आई थी।

उत्तराखंड के त्यूणी विकासनगर में एक लकड़ी के मकान में भीषण अग्निकांड में चार मासूम जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। चारों बच्चे मकान में रह रही तीन सगी बहनों के थे। तीनों परिवार एक साथ कुछ ही दिन पहले पढ़ाई के लिए एक साथ इस मकान में रहने आई थी। लेकिन क्या पता था कि नीयति को कुछ और ही मंजूर हैं। इस दर्दनाक घटना के बारे में सुनकर हर कोई गमगीन है।

लकड़ी का चार मंजिला मकान
त्यूनी में शिक्षा विभाग से रिटायर्ड सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला मकान है। जिसमें मकान मालिक समेत 5 परिवार किराए पर रहते हैं। ग्राम जाकटा निवासी त्रिलोक सिंह चौहान अपनी पत्नी पूनम व बेटी के साथ त्यूनी में कमरा किराए पर लेकर रहते थे। कुछ दिन पहले पूनम की सगी बहनें कुसुम पत्नी विक्की व संजना पत्नी जयलाल भी एक-एक कर इस मकान में कमरा लेकर रहने आए।

दमकल की गाड़ी में 10 मिनट में ही पानी खत्म
तीनों बहनें अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए एक साथ इकट्ठा हुई थी। गुरुवार को मकान में 5 बच्चे, दो पुरुष, एक महिला कुसुम थी। कुसुम शाम को किचन में रसोई सिलेंडर बदलने गई। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लकड़ी के बने मकान में आग तेजी से पकड़ने लगी। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। लेकिन दमकल की गाड़ी में 10 मिनट में ही पानी खत्म हो गया। आग विकराल होने पर घर में रखे चार सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। फिर पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

करीब साढ़े तीन घंटे तक मकान में आग लगी रही।
जिससे मकान के अंदर गुंजन 10 वर्ष, रिद्धी 10 वर्ष, अदिरा 6 वर्ष और सेजल 3 वर्ष की इस घटना में मौत हो गई। अदिरा और सेजल कुसुम की बेटियां थी। जबकि गुंजन पूनम की और रिद्धी संजना की बेटी थी। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी वापस पहुंची। इस बीच उत्तरकाशी और हिमाचल से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक मकान में आग लगी रही। इस घटना में विक्की, भगत, कुसुम, स्वाति भी झुलसे। जबकि कुसुम की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications