दिल्ली से पौड़ी गढ़वाल अपने गांव लौट रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार,तीन की मौत,पूरा परिवार खत्म
Pauri Garhwal accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसा सतपुली इलाके में हुआ, परिवार दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी जा रहे थे। रास्ते में कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पूरा परिवार खत्म हो गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। बाद में शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। सतपुली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कार हादसे की सूचना मिली।

बताया गया कि सिलोगी गूम-बागी-ब्यासचट्टी मोटर मार्ग पर गुमखाल के पास द्वारीखाल में एक कार खाई में गिर गई है। सूचना पर पुलिस एसडीआरएफ पहुंची। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो कार संख्या DL 10 CU 6560 गहरी खाई में गिरी हुई थी। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतर कर तीनों लोगों के शव को रोप और स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत कर सड़क तक पहुंचाया।
जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला और 2 पुरुष सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में 1 महिला व 2 पुरुष सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे और दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी जा रहे थे। गुमखाल के पास द्वारिखाल में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
मृतक का नाम-
1- विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
2-गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
3-चंपा देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी उम्र 57 निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।












Click it and Unblock the Notifications