पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat Godse को देशभक्त मानते हैं! राहुल गांधी पर बापू का नाम भुनाने के आरोप
उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे महात्मा गांधी का नाम भुना रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat Godse को देशभक्त मानते हैं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के बारे में ये कोई पहला बयान नहीं है जिससे चर्चा और विवाद दोनों हो रहे हैं। रावत ने राहुल गांधी पर बापू का नाम भुनाने के आरोप भी लगाए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रावत ने कहा, राहुल गांधी "केवल" गांधी सरनेम शेयर करते हैं। उन्होंने कहा, 'गांधी जी की हत्या हुई, वह अलग मुद्दा है। लेकिन जहां तक मैंने गोडसे को समझा और पढ़ा है, वह भी देशभक्त था।'
रावत ने कहा, वे गांधी जी की हत्या से सहमत नहीं हैं। महात्मा के नाम को भुनाने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा, केवल गांधी सरनेम होने से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती।
उन्होंने कहा कि जनेऊ पहनने का दिखावा करने से राहुल गांधी की पहचान नहीं बदल जाती। राहुल गांधी के बारे में रावत ने दावा किया, ''वह सिर्फ बातें करते हैं।''
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रावत ने राहुल के अमेरिका दौरे का जक्र कर उनकी टिप्पणी को विवादास्पद बताया। उन्होंने कहा, राहुल के "प्रयासों" से कांग्रेस पार्टी को मदद नहीं मिलेगी। कांग्रेस जल्द ही अतीत बनने जा रही है।"
"राहुल गांधी अपनी पार्टी की बिगड़ती हालत को देखकर हताशा में बोल रहे हैं। वह मानसिक तनाव में बोल रहे हैं। जनता मानसिक तनाव से गुजर रहे व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगी।
रावत ने कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की। बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख केजरीवाल और अखिलेश की मुलाकात पर रावत ने कहा, ''इस देश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बड़ा नाटकबाज नेता कोई नहीं है।"
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केजरीवाल से नाटकीयता सीखना चाहते हैं। उन्होंने अखिलेश पर अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश को "गुंडा राज" बना डालने का आरोप भी लगाया।
बता दें कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश विभाजन के बाद अलग राज्य बना है। उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (SP) ने गैंगस्टरों की भर्ती की और माफिया को "सम्मानजनक" बना दिया। जनता फिर से सपा को नकार देंगी।












Click it and Unblock the Notifications