कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर ईडी का शिकंजा, अधिकारियों फिर करीबी और अब पत्नी से पूछताछ,जानिए पूरा मामला

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता हरक सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ईडी कांग्रेस नेता हरक सिंह को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए दो बार समन जारी कर चुकी है। हरक सिंह चुनावी व्यस्तता का हवाला देकर एक माह का समय मांग चुके हैं।

Enforcement Directorate Pakharo Range Scam Congress leader Harak Singh Rawat wife interrogated know matter

इस बीच आज हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के कार्यालय पहुंची।​ जिन्हें ईडी पारिवारिक संपत्तियों से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हरक सिंह के घर पर बीते दिनों छापेमारी के दौरान ईडी को मिले दस्तावेजों के आधार पर पत्नी से पूछताछ हो रही है। दीप्ति रावत पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं।

पाखरो टाइगर सफारी मामले में ईडी ने हरक सिंह रावत के साथ ही उनकी पत्नी उनके बेटे और उनकी बहू को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल सभी की नजर हरक रावत पर है जो कि पिछले करीब एक हफ्ते से दिल्ली में बने हुए हैं। हरक सिंह की लोकसभा चुनाव को लेकर भी दावेदारी है।

ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी कार्यक्रमों की वजह से वे ईडी से कुछ समय मांग चुके हैं। पाखरो रेंज घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और उनके करीबियों को ईडी ने समन भेजा है। इसमें रूद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा का नाम भी शामिल हैं। जो​ कि हरक सिंह के करीबियों में शामिल हैं। जो ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं।

ईडी के छापे में कई जगहों से एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश और लाखों रुपये से अधिक के जेवर बरामद हुए थे। ईडी ने पिछले दिनों हरक सिंह रावत, आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक आदि के यहां छापे मारे थे। इस दौरान पटनायक के घर पर नोट गिनने के लिए मशीन भी पहुंची थी। इस बीच आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक से भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+