Kedarnath Dham में हेलीकॉप्टर की पैदल रास्ते में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, दर्शन कर लौट रहे थे 5 सवारी
केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर को पैदल रास्ते मे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पांच सवारी बैठी थी, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ ने पैदल रास्ते के सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराने से सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का एक हेलीकॉप्टर धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरा। लेकिन आगे जाकर विजीविलिटी ठप हो गई। पायलट को आगे अंधेरा दिखा तो हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
इस दौरान पायलट की सूझबूझ ने केदारनाथ के पैदल रास्ते पर सफल लैंडिंग कराते हुए यात्रियों की जान बचा ली। बताया जा रहा कि हेलीकॉप्टर ट्रांस हिमालय का है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी यात्रियों को हेली से बाहर निकाला गया। बहरहाल केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर का बड़ा हादसा टल गया है। बताया गया कि केदारनाथ धाम के पुराने पैदल मार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग की गई।
Rudraprayag, Uttarakhand | A commercial helicopter, carrying 5 pilgrims from Kedarnath Dham to Guptkashi, made an emergency landing on the old walking route of Kedarnath Dham, after taking off in bad weather.
All passengers are safe. pic.twitter.com/EqoNv1otRu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 2, 2023
डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांस भारत एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications