उत्तराखंड में बीजेपी के लिए चुनावी राह नहीं आसान, आप और कांग्रेस हिंदुत्व की राह पर

आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले हिंदुत्‍व कार्ड की शुरू की राजनीति

देहरादून,22 अगस्त। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दल अपनी इमेज बदलने की कोशिश में जुटी है। पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का ऐलान कर खुद को हिंदू वोटर से जोड़ने की कोशिश की और अब कांग्रेस हर कार्यक्रम में श्री गणेश के साथ शुरूआत करने की बात कर रही है। साफ है कि कांग्रेस भी चुनाव में हिंदू वोटर और दूसरे वर्गों को अपने साथ लेकर सत्ता में वापसी के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है।

uttarakhand, uttarakhand news, uttarakhand hindi news

कांग्रेस चुनाव में कर रही श्री गणेश
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की चुनाव की कमान संभाल रहे दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस की चुनावी यात्रा की शुरूआत श्री गणेश के जयघोष के साथ कर दी है। हालांकि उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में चुनावी यात्राओं को चलाने और सभी कार्यकर्ताओं को उनके पीछे चलने का आह्रवान किया है। लेकिन हरीश रावत के श्री गणेश के साथ पार्टी को जोड़ने के पीछे हिंदुत्व वोटर बताया जा रहा है। बीजेपी चुनाव में जय श्री राम के नारे के साथ जनता के बीच जाने वाली है। ऐसे में कांग्रेस श्री गणेश के नारे के साथ इस बार चुनावी मैदान में रहेगी। हिंदू मान्यताओं में कोई भी कार्य करने से पहले श्री गणेश करने का प्रचलन है। ऐसे में हरीश रावत के इस शब्द के चयन श्री राम के सामने श्री गणेश की राजनीति का असर विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार में दिखना तय है। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत राजनीति के बड़े खिलाड़ी माने जाते है। हरीश रावत की हर चुनावी चाल विपक्ष को परेशानी में डालने वाली होती है। ऐसे मेंं आने वाले दिनों में हरीश रावत का श्री गणेश ​बीजेपी को परेशानी में डाल सकता है।

आप ने सबसे पहले की शुरूआत
उत्तराखंड में ​चुनाव से पहले हर राजनैतिक दल अपना-अपना विजन जनता के सामने रखने लगे हैं। हिंदुत्व के मुद्दे पर हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में हर दल अपने-अपने चुनावी हथकंडे अपनाने लगे हैं। इसकी शुरूआत सबसे पहले आम आदमी पार्टी कर चुकी है। जनता के मूलभूत समस्याओं से ज्यादा हिंदुत्व के मुद्दे पर आप ने भी अपने चुनावी तरकश से आध्यात्मिक राजधानी का तीर छोड़ा है जो चुनावी साल में हिंदू वोटर को अपनी तरफ करने का प्रयास है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल दावा कर चुके हैं कि आप की सरकार आने पर वे उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। आप के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि उत्तराखंड में चारों धामों में लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। आध्यात्मिक राजधानी बनाने से उत्तराखंड में रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। इस तरह से आप ने हिंदू वोटर को आप के पक्ष में करने के लिए पहले से ही चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

बीजेपी के सामने होगी चुनौती
अब बात सत्ताधारी बीजेपी की। बीजेपी की विचारधारा को चुनाव में हिंदुत्व वोटर की ​विचारधारा से जोड़ा जाता रहा है। चुनावी साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सभी कार्यक्रम हरिद्वार जिले में ही रखे गए। ​हरिद्वार हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। इस तरह से बीजेपी अपनी इमेज केज अनुरूप ही चुनावी साल में जनता के बीच जाने की ​कोशिश में जुटी है। लेकिन कांग्रेस और आप के हिंदुत्व को लेकर शुरू किए गए नए समीकरणों से 2022 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+