उत्तराखंड में अब फरवरी में नजर आएगा इलेक्शन फीवर, सियासी दलों के स्टार प्रचारक होंगे सियासी रण में

उत्तराखंड में अब फरवरी में नजर आएगा इलेक्शन फीवर, सियासी दलों के स्टार प्रचारक होंगे सियासी रण में

देहरादून, 31 जनवरी। उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया पूरा होने के बाद अब फरवरी में इलेक्शन फीवर चरम पर रहेगा। 14 फरवरी को मतदान होना है उससे पहले सभी सियासी दल अपनी पूरी ताकत झौंकने वाले हैं। कोविड के चलते सियासी दलों की रैलियां और रोड शो पर प्रतिबंध है। ऐसे में सियासी दलों के पास डोर टू डोर और वर्चुअल रैलियां का ही विकल्प बचा है। अभी तक पार्टी में राज्यस्तर के नेताओं ने ही मोर्चा संभाला हुआ है। लेकिन अब आखिरी 10 से 12 दिन सभी दल अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतारने जा रही है।

Election fever will now be seen in Uttarakhand in February, the star campaigners of political parties will be in the political battle

स्टार प्रचारक मांगेंगे वोट
भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सभी दलों के बड़े नेता उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए फरवरी में प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में वोट मांगेंगे तो कांग्रेस की ओर से राहुल, प्रियंका गांधी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता भी उत्तराखंड में मोर्चा संभालेंगे। दूसरे दलों में आप के अरविंद केजरीवाल, सपा के अखिलेश, बसपा की सु्प्रिमो मायावती भी उत्तराखंड आएंगे। सोमवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने देहरादून शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। पायलट राजपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और यहां जनता के बीच गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने बाजार में व्यापारियों से बात भी की।पायलट ने भाजपा सरकार में महंगाई पर भी एक पत्रिका का विमोचन भी किया। इसके बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी दो फरवरी को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र को वर्चुअल रूप से जारी करेंगी। इस कार्यक्रम का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजीटल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगी।
वर्चुअल रैली पर भी जोर
उत्तराखंड में चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ी चुनावी रैली कर चुके हैं। अब चुनाव आयोग की रैलियों और रोड शो को लेकर प्रतिबंध लगाने के बाद सभी सियासी दल वर्चुअल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस से आगे निकल चुकी है। हालांकि कांग्रेस प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली कराने जा रही है। जबकि भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली कराने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा एक फरवरी से भाजपा सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव महाभियान शुरू करने जा रही है। इसके शुभारंभ के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष रूप से उत्तराखंड आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राम निवास गोयल, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, गोपाल राय ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का भी उत्तराखंड आने का कार्यक्रम है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने पार्टी सुप्रीमो मायावती समेत कई दिग्गज उत्तराखंड आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+