'मंत्री जी, वरना आपको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे'..शिक्षक ने खुले मंच पर शिक्षा मंत्री के सामने कही ऐसी बात

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के दौरे पर हैं। इस दौरान मंत्री स्कूलों में जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं और शिक्षकों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री के लिए चमोली जिले में शिक्षकों के साथ संवाद करना ही महंगा पड़ गया।

शिक्षक खुलकर मंच पर ही शिक्षा मंत्री से सवाल जबाव करते और गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शिक्षक प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन में देरी और सरकारी नियमों की अनदेखी पर सीधे-सीधे धन सिंह रावत को आड़े हाथों ले लिया।

Education Minister DHAN SINGH RAWAT teacher said viral video otherwise people not take seriously

मंत्री भी ये देखकर काफी देर तक चुप रहे और शिक्षक की बात को सुनते रहे। इस बीच कई लोगों ने शिक्षक को चुप कराने की कोशिश की लेकिन​ शिक्षक अपनी बात खत्म करके ही चुप हुआ। इसके बाद ही मंत्री को बोलने का मौका मिला।

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम चमोली जिले में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बीच में एक शिक्षक भरे मंच से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सामने गुस्सा जाहिर करने लगे। शिक्षक ने ये तक कह दिया कि मंत्री जी, वरना आपको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे।

वायरल वीडियो में शिक्षक का कहना था कि 2016 से तड़प प्रमोशन के लिए रहे हैं. 2300 प्रमोशन होने हैं। पूरे उत्तराखंड के विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं. कब भरेंगे ये पद? मंत्री जी, आप इसे गंभीरता से लीजिए। सुनिए हम बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी कर रहे हैं. मैं एक शिक्षक हूं। क्या मैं गलत कर रहा हूं। इस बीच शिक्षक को कई बार रोकने के लिए कहा गया लेकिन शिक्षक नहीं रूके।

इसके बाद कोई अन्य शख्स माइक थामकर शिक्षकों का पक्ष रखते हैं। साथ ही मामले के कोर्ट में पहुंचने की बात करते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन करने की मांग करते हैं। शिक्षा मंत्री के सामने शिक्षक के इस व्यवहार से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और बताया गया कि विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+