उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में डरा रहा भूकंप, जानिए डेंजर जोन में कब-कब डोली धरती

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह फिर धरती डोल गई है। एक हफ्ते में दो बार भूकंप आने से लोगों में फिर से दहशत है। बीते लंबे समय से प्रदेश भर में भी लगातार छोटे छोटे भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जिससे लोगों में एक बार फिर पुराने भूकंप की यादें ताजा हो गई है।

Earthquake scaring many areas Uttarakhand Uttarkashi, know when earth shakes danger zone.

उत्तकाशी में आज सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तरकाशी के यमुना घाटी में लोगों ने इस भूकंप को महसूस भी किया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक गुरुवार (5 अक्टूबर) सुबह करीब 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि राहत की बात ये है कि इसमें किसी को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के हलके झटके तहसील बड़कोट, पुरोला और नौगांव विकास खण्ड में महसूस किए गए हैं। भले ही इस भूकंप की तीव्रता कम हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से भूकंप की घटनाओं में तेजी आई है, उससे लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है। इससे पहले मंगलवार को भी उत्तराखंड समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकंपीय ऊर्जा भूगर्भ में इकट्ठी है। यहां पर 1991 में उत्तरकाशी और 1999 में चमोली में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं। उत्तराखंड जोन 4 और जोन 5 पर आता है जो भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बता दें कि लगातार आ रहे छोटे भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी के लोगों को वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी है।

20 अक्तूबर 1991 को आए 6.6 रिक्टर स्केल के भूंकप ने भारी कहर बरपाया था। इस त्रासदी में करीब 768 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वहीं करीब 20 हजार से ज्यादा आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। देर रात आए उस भूकंप से कई लोगों की जिंदगियां तबाह हो गई थी। जिससे आज भी भूकंप का नाम सुनकर हर कोई सहम जाता है।

उत्तरकाशी में आए बड़े भूकंप-
20 अक्तूबर 1991 की रात को 6.8 तीव्रता
29 मार्च 1999 को 6.8 तीव्रता
21 सितंबर 2009 में 4.7 तीव्रता
4 अप्रैल 2011 को 5.7 तीव्रता
20 जून 2011 को 4.6 तीव्रता
10 फरवरी 2012 को 5 तीव्रता
25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता
7 फरवरी 2017 को 5.8 तीव्रता
7 जून 2018 को 4.4 तीव्रता का
6 नवंबर 2022 को 4.5 तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+