16-17 अक्टूबर को UAE में CM पुष्कर धामी; करेंगे उद्यमियों से मुलाकात, मिल सकता है बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अक्टूबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश जुटाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य अरब देश से रियल एस्टेट, आतिथ्य, लॉजिस्टिक हब और फेसिलिटी मैनेजमेंट सेक्टर के लिए निवेश जुटाने का है। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विदेश में दूसरा बड़ा रोड शो है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई में इन्वेस्टर समिट के लिए उद्योगपतियों और उत्तराखंड अप्रवासियों से मुलाकात करेंगे। अरब में खासकर रियल एस्टेट, लाजिस्टिक हब, फैसिलिटी मैनेजमेंट सेक्टर के लिए निवेश जुटाने के लिए मुख्यमंत्री वहा का दौरा करेंगे।

during CM Pushkar Dhami visit in UAE on 16 and 17 October he Will meet entrepreneurs for investments

इस पूरे आयोजन की तैयारी कर रही अफसरों की टीम ने कुछ निवेशकों से संपर्क भी साधा है और कुछ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संपर्क कर रही है। इस पूरे आयोजन के समन्वयक मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल 16 अक्टूबर को दुबई और 17 अक्टूबर को आबूधाबी में अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों से अलग-अलग बैठकें करेगा।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री का अरब दौरा अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के चलते उनके दौर में परिवर्तन किया गया। अब मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर से दुबई का दौरा करेंगे, जहां वह बड़े इन्वेस्टर्स से मुलाकात कर उत्तराखंड में पूंजी निवेश के लिए निमंत्रण देंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल लंदन जा चुका है, जहां 19,500 करोड़ निवेश के सहमति पत्र हुए। दुबई और आबूधाबी से भी सरकार अच्छे-खासे निवेश की उम्मीद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+