हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ खुल गए बाबा के कपाट, केदारनाथ धाम से सामने आई पहली तस्वीर

Kedarnath Dham: उत्तराखंड में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों और पंच केदार में से एक, केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को खोल दिए गए हैं। शीतकाल के दौरान छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल बाबा का द्वार खुल गया है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों के 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ खोला गया। मंदिर के कपाट खुलने के वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ बाबा के दर्शन के लिए मौजूद रहे।
यह भी देखें: केदारनाथ यात्रा पर​ निकलने से पहले खर्चा और इन जरुरी बातों का रखें ध्यान, बैग पैक करने से पहले जान लें

Kedarnath Dham

इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा शुरू हो गई। बाबा की डोली गुरुवार को ही केदारनाथ पहुंची थी। बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे खोले गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 10.29 पर और गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। चारधाम के नाम से प्रसिद्ध धामों में सम्मिलित एक अन्य शिव धाम बदरीनाथ के कपाट 12 मई की सुबह खुलेंगे।

Dhami

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया, "केदारनाथ मंदिर के कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।"

आपको बता दें, आज जब बाबा के कपाट खुले उस दौरान इस क्षेत्र का तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया। कपाट खुलने के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। तापमान में गिरावट भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा और उनके हौसले कम नहीं कर पाए हैं।

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को चारधाम यात्रा पर आमंत्रित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "जय बाबा केदार! आप सभी भक्तजनों का चारधाम यात्रा 2024 में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें। हमारी सरकार द्वारा चारधाम आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।"
यह भी देखें: केदारनाथ यात्रा पर​ निकलने से पहले खर्चा और इन जरुरी बातों का रखें ध्यान, बैग पैक करने से पहले जान लें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+