DIWALI 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कन्फ्यूजन खत्म, कहां कब मनेगी दिवाली, यहां देखिए पूरी लिस्ट
DIWALI 2024: इस बार दिवाली को लेकर सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में भी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली मनाने को लेकर अलग अलग राय है। आइए जानते हैं कि कौन कब दिवाली मना रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार ने 1 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। साफ है कि राज्य कर्मचारियों की दिवाली अब 31 अक्टूबर को मनेगी। इसके बाद 1 नवंबर को सरकारी कार्यालय खुलेंगे जबकि 2 और 3 नवंबर को फिर से छुट्टी रहेगी।

बदरी केदार मंदिर समिति ने 1 नवंबर को दिवाली मनाने की घोषणा की है ऐसे में केदारनाथ और बदरीनाथ में 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। चारों धामों में एक नवंबर को ही दिवाली मनाई जाएगी। देहरादून में पंड़ित और ज्योतिषाचार्यों ने एक नवंबर को ही दिवाली मनाने को कहा है।
उत्तराखंड विद्वत सभा के संरक्षक रामलखन गैराला ने बताया कि एक नवंबर को ही दीपावली पर्व है। उन्होंने बताया कि निर्णय सिंधु में लिखा गया है कि अमावस्या 12 बजे के बाद लगे तो पर्व अगले दिन मनाया जाएगा।
31 अक्टूबर को अमावस्या 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी जो एक तारीख तक सवा 6 बजे तक जाएगी। प्रदोष काल शाम को होगा। प्रदोष काल की अमावस्या साढ़े 6 बजे तक रहेगी। शास्त्र और वेद संवत दीपावली का पावन पर्व एक तारीख को ही मनाना चाहिए।
कुमाऊं में भी एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि उदयापिनि तिथि में ही पर्व और व्रत किए जाते हैं। उदयकाल में शुरू पूजा रात तक की जा सकती है। स्थानीय पंचागों में एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाए जाने का निर्णय दिया गया है।
बताया कि एक नवंबर को प्रदोष काल है और उसी दिन लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। शास्त्रीय विधि और पंचांगों के आधार पर उत्तराखंड के सभी पंचागों में पहले ही स्पष्ट है कि दीपावली एक नवंबर को ही मनाई जाएगी।
कहां कब मनेगी दिवाली:
- उत्तराखंड सरकार ने 1 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
- राज्य कर्मचारियों की दिवाली अब 31 अक्टूबर को मनेगी।
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया था कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना उचित है।
- केदारनाथ और बदरीनाथ में 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।
- देहरादून में पंड़ित और ज्योतिषाचार्यों ने एक नवंबर को ही दिवाली मनाने को कहा है।
- कुमाऊं में भी एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications