Uttarakhand: सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा पहाड़ की बेटी का भाषण और वेशभूषा, जानिए कौन है दिव्या नेगी
नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में दिव्या ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। दिव्या ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी, उसकी हर तारीफ हो रही है। खास बात ये है कि ये भाषण सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में पहाड़ की बेटी दिव्या नेगी का नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में दिया गया दमदार भाषण जमकर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि दिव्या ने ये भाषण अपने परंपरागत पहाड़ी वेश भूषा में दिया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
दिव्या के अलावा देश के 28 अन्य प्रदेशों से भी वक्ता शामिल हुए
नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। दिव्या के अलावा देश के 28 अन्य प्रदेशों से भी वक्ता शामिल हुए थे। लेकिन जिस अंदाज में दिव्या ने अपनी बात रखी, उसकी हर तारीफ हो रही है। खास बात ये है कि ये भाषण सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 23 वर्षीय दिव्या ने 'भारत में जी-20 का प्रतिनिधित्व: एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' विषय पर धाकड़ तरीके से अपनी बात रखी। वीडियो के दौरान दिव्या के शब्द ही नहीं उनकी पहाड़ी वेशभूषा सबको आकर्षित कर रही है। उन्होंने अपने भाषण में संस्कृत से लेकर अंग्रेजी शब्दों का भारीभरकम इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
दिव्या ने पहले ब्लाक, जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हर वर्ष आयोजित होने वाले नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में इस बार का थीम 'विश्व के लिए भारत' रखा गया था। एक दिन पहले उन्हें तीन विषय दिए गए थे। इसमें से उन्होंने 'भारत में जी-20 का प्रतिनिधित्व: एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' विषय को चुना। भाषण तैयार करने के लिए भी उन्हें कुछ घंटे का ही वक्त मिला था, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने अपनी बात रखी वो सबको पसंद आया। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications