उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लगे हाट में पहुंचे सीएम धामी , चक्की से पीसी दाल, व्यंजनों का चखा स्वाद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौडी गढ़वाल दौरे पर पहंंचे थे। यहां पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पौड़ी गढ़वाल में महिलाओं द्वारा आयोजित किए गए "दिशा-ध्याणी, ब्वै-ब्वारी" कार्यक्रम में भी सीएम धामी पहुंचे। यहां पर सीएम धामी का अलग ही रूप देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्टॉल्स में महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों के बारे में जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने मेले में आई महिलाओं के साथ जन्दरी और गंज्याली (मूसल) से दाल पीसकर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। जिसके बाद यहां पर मौजूद महिलाएं प्रफुल्लित नजर आई।
इस हाट में महिलाओं ने मोटे अनाज के उत्पाद, अर्से, पकोड़े, अचार, चटनी और दाल के पकोड़े रखे थे। स्टालों पर मौजूद महिलाओं के अनुरोध पर सीएम ने उत्पादों का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल में जाकर उत्पादों की जानकारी लेने के साथ ही इससे हो रहे लाभ के बारे में सवाल किए।
सीएम ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि मातृशक्ति बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। इसका लाभ उनके परिवार सहित प्रदेश को मिलेगा। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सरकार के वोकल फॉर लोकल के नारे का अनुसरण करते हुए स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
वह चाहते हैं कि आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्थानीय उत्पादों का प्रचारप्रसार हो। सीएम धामी ने भी उन्हें बताया कि सरकार निर्मित उत्पादों को हमारी सरकार विश्वस्तरीय बाज़ार उपलब्ध करा रही है।












Click it and Unblock the Notifications